
*मत्री की बैठक शैली पर उठे तीखे सवाल, जनप्रतिनिधियों के आचरण पर छिड़ी बहस**
पूर्व अंचलाधिकारी निर्भय प्रताप सिंह और माननीय मंत्री श्रेयसी सिंह की मुलाकात का एक दृश्य इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। सामने आए दृश्य में जहां एक ओर पूर्व सीओ पूरी शालीनता के साथ दोनों पैर जमीन पर रखकर बैठे नजर आते हैं, वहीं दूसरी ओर मंत्री पैर पर पैर रखकर बैठी दिखाई देती हैं।
इस एक दृश्य ने अब जनप्रतिनिधियों के आचरण और शिष्टाचार को लेकर बहस छेड़ दी है। स्थानीय स्तर पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति से सार्वजनिक व्यवहार में अधिक मर्यादा और औपचारिकता की अपेक्षा नहीं की जानी चाहिए।
यह मामला अब सिर्फ एक मुलाकात तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह उस सोच पर सवाल खड़ा कर रहा है कि क्या सत्ता के साथ व्यवहार में बदलाव स्वाभाविक हो जाता है।
कई लोगों का मानना है कि सार्वजनिक जीवन में हर छोटा व्यवहार भी बड़ा संदेश देता है। ऐसे में जनप्रतिनिधियों के हाव-भाव और आचरण को लेकर समाज की अपेक्षाएं और भी बढ़ जाती हैं।
हालांकि इस पूरे मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन यह मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है।



















