
‘सुशील ब्यूरो चीफ की कलम से शादी के बाद मुझे बेटा नहीं हो रहा था। ससुराल में ताने मिलते थे। तंग आकर मैं कैप्टन बाबा के पास गई। अप्रैल, 2022 से दिसंबर 2024 तक नासिक में उसके ऑफिस जाती रही। बाबा ने गारंटी दी कि तंत्र-पूजा से सब ठीक हो जाएगा। उन्होंने मुझे तांबे के लोटे से पानी पिलाया और कुछ खाने को दिया। थोड़ी देर बाद मेरा सिर घूमने लगा और शरीर सुन्न पड़ गया। इसी का फायदा उठाकर बाबा ने मेरा रेप किया और बोला- मैं शिव का अवतार हूं, मेरे साथ संबंध बनाकर तुम पवित्र हो गई हो।’
यह आपबीती 36 साल की उस पीड़िता की है, जिसकी शिकायत पर नासिक पुलिस ने अशोक कुमार खरात उर्फ ‘कैप्टन बाबा’ को गिरफ्तार किया है। दैनिक भास्कर ने जांच के लिए बनी SIT की एक अफसर से बात की। उन्होंने बताया कि इस मामले में नरबलि दिए जाने का शक है।


















