
*रश्मी शर्मा ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट बिहार, किशनगंज में तैनात डीएसपी गौतम कुमार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है!*
*जांच में सामने आया है कि उन्होंने अपनी पत्नी, सास, बेटे और महिला मित्र के नाम पर कई कीमती भूखंड खरीदे हैं!*
*रिपोर्ट के अनुसार, पत्नी के नाम 4, सास के नाम 3, बेटे के नाम 1 और महिला मित्र के नाम 7 भूखंड खरीदे गए हैं!*
*इसके अलावा पूर्णिया में आलीशान मकान और एनएच के किनारे कई जमीनें भी ली गई हैं!*
*जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि अवैध लेन-देन और संपत्ति को छुपाने के लिए दूसरे के नाम पर मोबाइल सिम और बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया!*


















