
अर्चना ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
रुपाली चाकणकर खरात मामले के पहला दिन से ही मैंने अपनी स्थिति साफ कर दी थी। मैं उनके आर्थिक लेन-देन या किसी भी गलत काम से दूर-दूर तक जुड़ी नहीं हूँ। आज भी मेरी यही स्पष्ट और मजबूत स्थिति है।
तपास के दौरान सारी सच्चाई सामने आएगी। बिना किसी सबूत के मीडिया में मेरे खिलाफ जो झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं, वे मुझे बहुत दुखी कर रहे हैं।
मैंने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और डीजीपी को पहले ही बताया है कि खरात मामले की जांच पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए।
मेरी बदनामी करने वालों को मैं कानूनी नोटिस भेजूंगी। जो लोग गलत खबरें फैला रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगी।
मैं महिला हूँ, इसलिए मुझे सॉफ्ट टारगेट बनाया जा रहा है। वायरल हो रहे फोटो और वीडियो ५-६ साल पुराने हैं। हमारे परिवार ने खरात दंपति को गुरु माना था। गुरु पूर्णिमा जैसी परंपरा में पैर धोना आदि श्रद्धा का हिस्सा था। भविष्य में कोई कैसे व्यवहार करेगा, यह पहले से कोई नहीं जान सकता। ¶


















