April 19, 2026 10:51 pm

मोनालिसा भोसले फिर एक ‘

सुशील एडिटर इन चीफ kiमोनालिसा भोसले फिर एक बार सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए और साफ-साफ बोल दिया कि ‘सनोज मिश्रा ने मुझे 10 बार गलत तरीके से छुआ और जब मैंने परिवार को बताया तो उन्होंने मेरा साथ नहीं दिया।’ इसके बाद अब सनोज मिश्रा ने भी जवाब देते हुए एक वीडियो जारी किया और कहा कि ‘मोनालिसा को बहकाया गया है।

साजिश रचकर मेरे खिलाफ बातें फैलाई जा रही हैं। जिहादी ब्रेन वॉश कर रहा है, इससे पहले मोनालिसा ने मेरे बारे में हमेशा अच्छी बातें ही कहीं थीं। अचानक एक दिन में ऐसा क्या हो गया कि मुझ पर इतने गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं?’

सनोज मिश्रा गंदे काम करते हैं- मोनालिसा

कोच्चि में अपने पति फहमान खान के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मोनालिसा ने रोते हुए सब बातें बताई और कहा- ‘सनोज मिश्रा फिल्म के नाम पर कम उम्र की लड़कियों का शोषण करते हैं। वे कहते हैं कि मैं तुम्हें फिल्म दूंगा, तुम यह सब करो। सनोज मिश्रा बहुत गंदे काम करते हैं।’

जब पत्रकारों ने मोनालिसा से पूछा कि आपने पुलिस में शिकायत क्यों नहीं की, तो मोनालिसा ने जवाब दिया, ‘मैं शिकायत करने ही वाली थी, लेकिन परिवार ने रोक दिया। उन्होंने कहा- अभी कुछ मत करो। पहली फिल्म है तो क्या? मेरे साथ अन्याय हुआ है। मुझे सिर्फ इंसाफ चाहिए

मोनालिसा को बहकाया गया है- सनोज मिश्रा

सनोज मिश्रा ने वीडियो जारी कर कहा- ‘मोनालिसा ने कहा है कि मुझे जान का खतरा है। मोनालिसा को बहकाया गया है, साजिश रचकर मेरे खिलाफ बातें फैलाई जा रही हैं। जिहादी ब्रेन वॉश कर रहा है, इससे पहले मोनालिसा ने मेरे बारे में हमेशा अच्छी बातें ही कहीं थीं। अचानक एक दिन में ऐसा क्या हो गया कि मुझ पर इतने गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं? मेरा आप सभी से निवेदन है कि हो सकता है मेरे साथ कुछ गलत हो जाए। मोनालिसा को मेरे खिलाफ भड़काया जा रहा है। मेरे परिवार के साथ भी दुर्घटना हो सकती है। लेकिन में धर्मांतरण के खिलाफ लड़ाई किसी भी हाल में नहीं रोकूंगा। मेरी आवाज को दबाया जा रहा है। अगर मेरे साथ कुछ भी होता है, तो मेरे सभी राष्ट्रभक्त साथी मेरा साथ दें। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करता हूं कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाएं।’

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।