April 19, 2026 11:14 pm

डॉ. गणेश बारिया हैं. MBBS कर चुके डॉ. गणेश दुनिया के सबसे छोटे कद के डॉक्टर हैं. लम्बाई है सिर्फ तीन फीट. इनकी कहानी सुनेंगे तो प्रेरित हुए बिना नहीं रहेंगे.

रश्मी ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट ये डॉ. गणेश बारिया हैं. MBBS कर चुके डॉ. गणेश दुनिया के सबसे छोटे कद के डॉक्टर हैं. लम्बाई है सिर्फ तीन फीट. इनकी कहानी सुनेंगे तो प्रेरित हुए बिना नहीं रहेंगे.

डॉ. गणेश की कहानी सरल नहीं है. जो संघर्ष उन्होंने किया है, वो शब्दों में बयान तो हो सकता है, लेकिन महसूस सिर्फ वही कर सकते हैं.

गुजरात के रहने वाले गणेश की लम्बाई सिर्फ तीन फीट रह गई. कक्षा दो तीन में ही ये लगने लगा कि उनकी लम्बाई नहीं बढ़ेगी. कुछ समय बाद सर्कस वालों ने गणेश को खरीदने के बदले उनके पिता को पांच लाख रुपये देने का ऑफर दिया.

पिता आर्थिक रूप से तंग थे, लेकिन उन्होंने सर्कस वालों से बेटे को बेचने से इनकार कर दिया. कहा- बेटे को पढ़ाएंगे. गणेश के साथ के बच्चे बड़े हो गए. यानी कद काफी बढ़ गया. गणेश का कद नहीं बढ़ा, लेकिन इरादा बड़ा होता गया.

हंसी मजाक उड़ाए जाने के बीच 12वीं के बाद उन्होंने NEET की तैयारी की और ये कठिन परीक्षा पास कर डाली.

छोटे कद के गणेश के लिए ये बड़ी बात थी, लेकिन मेडिकल काउंसिल ऑफ़ इंडिया यानी एमसीआई ने उन्हें कद की वजह से मेडिकल कॉलेज में दाखिला देने से ही इनकार कर दिया.

गणेश ने हार नहीं मानी और सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए. सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कद काठी या बौने पन के आधार पर मेडिकल कॉलेज में दाखिला देने से इनकार नहीं किया जा सकता.

इसके बाद गणेश को भावनगर (गुजरात)मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिल गया. गणेश ने MBBS किया. और वह बौने गणेश की जगह डॉ. गणेश बन गए.

डॉ. गणेश भावनगर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में ही प्रैक्टिस करते हैं. वह कंसल्टेंट डॉक्टर हैं.

जब वह ड्यूटी पर होते हैं तो मरीज उन्हें देख चौंक जाते हैं. गौर से देखते हैं, हैरान होते हैं. और कई लोग उन पर गर्व करते हुए जाते हैं.

सच है कि अगर हिम्मत लगन और जज्बा हो तो कोई भी बाधा मायने नहीं रखती. डॉ. गणेश की ज़िन्दगी तो यही कहती है.

 

 

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।