
आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में 10 सह प्रभारियों की नियुक्ति की!
सुशील विग एडिटर इन चीफ मेट्रो टुडे लाइव..आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने राजस्थान आम आदमी पार्टी संगठन को लेकर बड़ी रणनीति बनाई!
राजस्थान में आने वाले सभी चुनाव आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती से लड़ेग! धीरज टोकस
पार्टी के अनुभवी नेताओं की सह प्रभारियों के रूप में नियुक्ति से राजस्थान में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी- घनेन्द्र भारद्वाज
आम आदमी पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व आगामी स्थानीय निकाय व विधानसभा चुनावों को लेकर गंभीर रूख अपना रहा है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राजस्थान प्रदेश प्रभारी धीरज टोकस व सह प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज से चर्चा के बाद राजस्थान की 200 विधानसभा में संगठन को सशक्त बनाने , स्थानीय मुद्दों को पुरज़ोर तरीके से उठाने और एक सक्रिय विपक्ष की भूमिका अदा करने के लिए पार्टी के 10 वरिष्ठ नेताओं को सह प्रभारी के रूप में नियुक्त किया हैं, डॉ दयानंद चंदेला राजौरी गार्डन से कई बार के विधायक रहे हैं, महेंद्र गोयल भी 2 बार रिठाला से विधायक रहे हैं, प्रवेश रत्न वर्तमान में पटेल नगर से विधायक है, विकास बग्गा कृष्णा नगर से MLA प्रत्याशी रहे हैं और उनके पिता स्वर्गीय एस के बग्गा 3 बार पार्टी के विधायक रहे हैं और नवीन चौधरी गांधी नगर विधानसभा से 2 बार पार्टी के विधायक प्रत्याशी रहे हैं, त्रिलोक दीप, सतपाल केम, संजय खिलवाड़िया, अशोक भारद्वाज और मास्टर मंजीत पार्टी के अनुभवी नेताओं के साथ MCD में पार्षद भी रहे हैं!
आगामी कुछ दिनों में नवनियुक्त सभी सह प्रभारी जिला अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर उन से हर विधानसभा का फीडबैक लेंगे और कार्य योजना बनायेंगे।
प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों को अपने जिले की सभी विधानसभाओं के सक्रिय कार्यकर्ताओं की लिस्ट बनाने का कार्य दिया गया है , अब बहुत शीघ्र आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सड़क पर आम आदमी के हक की आवाज़ बुलंद करते नज़र आयेंगे।


















