April 20, 2026 2:13 am

*आरती पारीक नारी रत्न अवार्ड से सम्मानित*

 

आरती ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट नोखा की सामाजिक कार्यकर्ता आरती पारीक को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित ‘नारी रत्न अवार्ड’ से सम्मानित किया गया हैं। यह अवार्ड रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली के सांई गार्डन में बाल युवा नारी जागृति मंच दिल्ली, प्रकृति भक्त फाउंडेशन और पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम देश के विभिन्न राज्यों से उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं, भामाशाहों, अध्यापिकाओं, वकीलों, सेलिब्रिटी सिंगर्स तथा विभिन्न क्षेत्र में अपना योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है, जो नारी शक्ति, जागृति और सामाजिक उत्थान को बढ़ावा देता है। आरती पारीक सामाजिक गतिविधियों में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए जानी जाती है। उन्होंने समाज में महिलाओं, बच्चों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। उनके कार्यों में सामाजिक जागरूकता अभियान, शिक्षा प्रसार, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और कमजोर तबकों की मदद शामिल है। इन योगदानों को देखते हुए बाल युवा नारी जागृति मंच के संस्थापक मुकेश कुमार भोगल, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पूनम प्रजापति भारतीय तथा प्रकृति भक्त फाउंडेशन दिल्ली के राजेश शर्मा ने अपनी जूरी टीम के माध्यम उनकी प्रोफाइल का मूल्यांकन किया और उन्हें इस सम्मान के लिए योग्य पाया। उनके महिला रत्न अवार्ड से सम्मानित होने पर नोखा के विभिन्न संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।