April 19, 2026 11:16 pm

हरियाणा के करनाल में एक बुजुर्ग डॉक्टर को बेहद दयनीय हालत में उनके फ्लैट से रेस्क्यू किया गया है। वे पिछले डेढ़ साल से घर में बिल्कुल अकेले रह रहे थे

रश्मी शर्मा ब्यूरो चीफ अम्बाला हरियाणा के करनाल में एक बुजुर्ग डॉक्टर को बेहद दयनीय हालत में उनके फ्लैट से रेस्क्यू किया गया है। वे पिछले डेढ़ साल से घर में बिल्कुल अकेले रह रहे थे और लंबे समय से उन्होंने अपने कपड़े तक नहीं बदले थे। घर में जो कुछ भी मिल जाता या कभी बाहर से आता, वे वही खाकर अपना गुजारा कर रहे थे।

बुजुर्ग डॉक्टर के बेटे और बेटी ऑस्ट्रेलिया में सेटल हैं, लेकिन उन्होंने लंबे समय से अपने पिता का कोई हाल-चाल नहीं लिया। परिवार के सदस्यों द्वारा छोड़े जाने के कारण बुजुर्ग की सेहत लगातार बिगड़ती गई और बीमारियों के चलते वे पूरी तरह लाचार हो गए।

आसपास के लोगों को जब उनकी इस गंभीर स्थिति का पता चला, तो उन्होंने एक संस्था की रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने घर की भारी अव्यवस्था और डॉक्टर की खराब हालत को देखते हुए उन्हें वहां से निकाला और देखभाल के लिए अपने साथ ले गई।

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।