
शाहजहांपुर। शहर कोतवाली में आज इंडिया टीवी के संवाददाता अंकित जौहर अपने एक मित्र के संबंध में जानकारी करने कोतवाली गए थे तभी वहां पर मौजूद पार्षद प्रदीप सक्सेना तथा उसके साथी प्रिंस गुप्ता. ने पत्रकार अंकित जौहर से कहा की कोतवाल साहब इसे भी बंद करो यहाँ पर पत्रकारी करने आया है।
जबकि अंकित जौहर का कहना था कि वह सिर्फ जानकारी करने आए हैं कि मामला क्या है उनका इस मामले से कोई मतलब नहीं है।
इसके बाद भी दबंग प्रदीप सक्सेना व प्रिंस गुप्ता उसे लगातार गालियां देते रहे इसके बाद जब वह कोतवाल को पूरे मामले की तहरीर दी तो कोतवाल भी रिपोर्ट दर्ज करने के लिए आनाकानी करने लगे।

बाद में पत्रकार जब कोतवाली से वापस लौट रहा था तब उक्त दबंगों ने फिर उसे रोड पर गालियां दी और कहा कि तुम्हारी पत्रकारिता भुला दूंगा हमारे पास भी तुम्हारे जैसे दर्जनों पत्रकार आगे पीछे घूमते हैं


















