
गुरु मां ने सभी सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वह 14 फरवरी के दिन शहर के सभी OYO होटल के आगे लठ लेकर बैठे, और जो भी कपल आए उसको सीधा लठ मारे। इन्होंने ‘वू’ नाम के चैनल के द्वारा सभी सामाजिक संगठन जैसे बजरंग दल हो तथा और भी अलग-अलग सामाजिक संगठन है उनके लोगों को तैयार रहने के लिए कहा है, और कहा कि सात फरवरी के दिन नए-नए लड़के और लड़की सामाजिक संस्कृति को खराब करते हैं और अकेले में मिलकर अपनी हवस पूरी करते हैं। इसके ऊपर पूर्णता रोक लगनी चाहिए। क्योंकि जो लड़की आज होटल में जाएगी, वह कल अपनी संतान को क्या संस्कार देगी। यह एक चिंता का विषय है और आज शहर में हर गली, हर चौराहे पर होटल मिल जाएंगे। यह होटल सिर्फ कपल की कमाई पर ही चलते हैं। वरना छोटे-छोटे शहरों में कौन टूरिस्ट ठहरने के लिए आता है। यह होटल बनाए गए ही काले कारनामों के लिए है। सरकार को इन पर एक्शन लेकर इनको बंद करना चाहिए।


















