
वीना विग एडिटर की रिपोर्ट
₹800 ज्यादा किराया देने के बाद भी महिला यात्री को 2AC में RAC सीट, अनजान पुरुष के साथ बर्थ साझा करने की मजबूरी!
ट्रेन नंबर 15077 में ये महिला यात्री ने 3X किराया विकल्प के तहत 2AC टिकट बुक किया और लगभग ₹800 अतिरिक्त भुगतान किया। उन्हें उम्मीद थी कि आरामदायक और कन्फर्म सीट मिलेगी, लेकिन टिकट में RAC मिला और अब उन्हें अपनी बर्थ एक अनजान पुरुष यात्री के साथ साझा करनी पड़ रही है। महिला को सीट नंबर 51 दी गई है, जो वॉशरूम के ठीक पास है। उनका कहना है कि पहले 1AC में सफर के दौरान भी उन्हें अनजान पुरुष यात्री के साथ कूपे साझा करना पड़ा था। महिला ने रेलवे से सवाल किया है कि जब अतिरिक्त पैसे देने के बाद भी निजी जगह और आराम की गारंटी नहीं मिलती, तो इस प्रीमियम किराये का क्या फायदा? उन्होंने रेलवे से अकेले सफर करने वाली महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस व्यवस्था पर ध्यान देने की मांग की है।


















