
राश्मि शर्मा ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
बॉलीवुड इंडस्ट्री इस समय पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के सपोर्ट में खड़ी नजर आ रही है। इसी के साथ ही मीका सिंह ने अपने भाई के साथ हुए अपमान पर गुस्सा नजर है। इसी बीच वेटरन फोल्क सिंगर- एक्ट्रेस इला अरुण ने भी दलेर के सपोर्ट में सामने आई है और इवेंट ऑर्गनाइजर्स को जमकर फटकार लगाई है।
इला ने कहा कि फिल्म इंड्रस्टी, दर्शको और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोग इस मामले से काफी दुखी और नाराज है। इला ने आगे कहा कि दलेर मेहंदी केवल एक अच्छे दोस्त ही नहीं बल्कि एक अच्छे भाई भी है। इसके अलावा जो बड़ी बात है कि वह एक जाने माने सिंगर है जिन्हें लाखों लोग पसंद करते हैं, उनका अपमान बर्दाश नहीं किया जाएगा।



















