
अतुल ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन से पहले एक हाई-प्रोफाइल नेता को निशाना बनाने की कथित साजिश का दावा सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल बताए जा रहे बांग्ला चैट और ऑडियो को बांग्लादेश के चटगांव से जोड़कर देखा जा रहा है। दावा है कि घटना के बाद इसका आरोप मौजूदा सत्ता पर मढ़ने की योजना थी। हालांकि, कथित चैट, ऑडियो और साजिश के दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।



















