
संदीप सबरवल ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
लखनऊ में अधिशासी अभियंता उदय प्रताप को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि वह एक महिला के साथ होटल में मौजूद थे, जहां महिला के पति की शिकायत पर पुलिस पहुंची और दोनों को पकड़ लिया गया।
बताया जा रहा है कि संबंधित महिला पूर्व में बांदा में अधिशासी अभियंता के कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत रही है। आरोप है कि बाद में उसे लखनऊ बुलाया गया और अधिकारी भी गोंडा से लखनऊ पहुंचे।
हालांकि, पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि और पुलिस का पक्ष अभी सामने आना बाकी है।
मामला सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर होटल में क्या हुआ और पुलिस कार्रवाई की वास्तविक वजह क्या थी?
पुलिस जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।



















