
राश्मि शर्मा ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
डीपफेक फैलाने वालों को सिर्फ ‘सॉरी’ बोलकर बचने का रास्ता नहीं मिलना चाहिए… कानून के तहत जवाबदेही तय होनी चाहिए।
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने कथित तौर पर उस फेक AI वीडियो को शेयर करने के मामले में पीयूष गोयल के कार्यालय की ओर से कानूनी कार्रवाई के बाद सबसे तेज़ “माफ़ी पैच” जारी कर दिया।
उनका आधिकारिक बयान था:
“यह AI से बनाया गया था… मैंने इसे चेक करने की जहमत नहीं उठाई… यह मेरी बहुत बड़ी गलती थी… कृपया मेरी माफ़ी स्वीकार करें।”
लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सफाई कानूनी नोटिस के बाद आई है।
इसे सिर्फ माफ़ी मानकर यह नहीं समझना चाहिए कि जिम्मेदारी खत्म हो गई। सोशल मीडिया पर कुछ भी शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जांचना जरूरी है।



















