
वीना विग एडिटर की रिपोर्ट
जयपुर में बीते दिनों मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने के दौरान पुलिसवालों की लापरवाही से झुलसी मोमोज वेंडर गर्ल रेशु गुप्ता को लेकर बड़ॉी अपडेट मिली है। मोमोज विक्रेता युवती रेशु गुप्ता पर खौलता पानी गिरने के मामले में पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। आरोपी पुलिसकर्मी नरेंद्र को शनिवार देर रात लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथथ ही मामले की निष्पक्ष विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही सरकार ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए बड़े कदम उठाए हैं।



















