
वीना विग एडिटर की कलम से
सेल्यूट है महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया को जिसने 15 साल की बेटी से रेप मामले में रेप वाले दिन वहाँ मौजूद नसों के बारे कहे अपने बयान बारे नर्सों से माफ़ी नहीं माँगी बेशक अपना पद ही छोड़ दिया
रेणु भाटिया ने इस्तीफ़ा दे दिया लेकिन अपने बयान से पीछे नहीं हटी और ना माफ़ी माँगी , रेणु भाटिया ने महिलाओं के लिए अच्छी पैरवी की है
बेशक रेणु भाटिया ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया लेकिन ये महिला सम्मान और अधिकारों के लिए एक आयरन लेडी की तरह दिखाई दी है
माफी तो उन सभी नर्सिंग स्टाफ और और सभी डॉक्टरों को मैनेजमेंट को जो लड़की से रेप के दिन ड्यूटी पे थी को रेप पीड़ित लड़की से और उसके परिवार से मांगनी चाहिए
15 साल की लड़की से जब एक डॉक्टर कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में 4-4 रेप कर रहा था सारी नर्सें और महिला डॉक्टर वही थी , क्या किसी की ड्यूटी नहीं की एक माइनर बच्ची की तो जांच भी पुरुष डॉक्टर अकेला नहीं कर सकता है और वो दरिंदा डॉक्टर इतनी देर उस अकेली बच्ची से रेप करता रहा , तब शर्म नहीं आई नर्सिंग स्टाफ को , जो अब रेणु भाटिया की एक बात से इनको शर्म भी आई और इनकी बेइज्जती भी हो गई



















