
संदीप सबरवाल ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट नैनीताल स्थित उत्तराखंड हाईकोर्ट में 28 मई 2026 को सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई अब 29 मई 2026 को की जाएगी। कोर्ट प्रशासन की ओर से जारी अपडेट के अनुसार, जिन मामलों की सुनवाई 28 मई को निर्धारित थी, उन्हें अगली तारीख पर स्थानांतरित कर दिया गया है।
उपनल कर्मचारियों से जुड़ा महत्वपूर्ण मामला भी अब 29 मई 2026 को सुना जाएगा। यह मामला कोर्ट नंबर 4 में माननीय न्यायालय के आदेशानुसार “Top On The Board” रखा गया है, जिससे साफ है कि मामले को प्राथमिकता के साथ सुना जाएगा।
लंबे समय से नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन और सेवा सुरक्षा जैसी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे उपनल कर्मचारियों की नजर अब इस सुनवाई पर टिकी हुई है। कर्मचारियों और उनके परिवारों को उम्मीद है कि न्यायालय से इस मामले में सकारात्मक दिशा मिल सकती है।
प्रदेशभर के उपनल कर्मचारी लगातार इस केस अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं और 29 मई की सुनवाई को बेहद अहम माना जा रहा है।




















