
अशोक ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर! कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेता अलका लांबा को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। मामला 29 जुलाई 2024 का है, जब जंतर-मंतर पर महिला आरक्षण को लेकर किए गए प्रदर्शन के दौरान उन पर निषेधाज्ञा (सरकारी आदेशों) के उल्लंघन का आरोप लगा था। कोर्ट अब इस मामले में आगामी 5 जून को सजा सुनाएगा। महिलाओं के हक की लड़ाई और इस अदालती फैसले पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर साझा करें।



















