
सुशील शंकर विग एडिटर इन चीफ के कलम say
शुभेंदु अधिकारी अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नक्शे कदम पर चल पड़े हैं। सीएम शुभेंदु ने पुलिस को धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज को नियंत्रित करने और सड़कों पर धार्मिक गतिविधि रोकने के निर्देश दिए हैं। आदेश में बंगाल की बीजेपी सरकार ने सीधे तौर पर मस्जिद और नमाज का जिक्र नहीं किया है। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि लाउडस्पीकर की आवाज धार्मिक स्थलों से बाहर न जाए और प्रार्थना सभाओं के कारण सड़कें जाम न हों, जिससे आम लोगों को परेशानी हो। सिवाय खास मौकों के। ये वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दिए गए एक दर्जन निर्देशों में से थे, जिनमें अवैध कोयला और रेत खनन, पशु तस्करी और महिलाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ (बिल्कुल भी बर्दाश्त न करना) भी शामिल था। सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को IPS अधिकारियों को इन फैसलों की जानकारी दी।
बंगाल के नौवें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी की अधिकारियों के साथ पहली बैठक थी। नबन्ना में हुई इस बैठक में DGP S N गुप्ता, ADG (कानून-व्यवस्था) अजय रानाडे और कोलकाता पुलिस कमिश्नर अजय नंद शामिल थे। एक अधिकारी ने बताया कि अधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि वे कानून को सभी पर समान रूप से लागू



















