October 26, 2026 8:44 am

बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हाथों मिली करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अंदरखाने भारी घमासान शुरू

सुशील शंकर विग एडिटर इन चीफ की रिपोर्ट बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हाथों मिली करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अंदरखाने भारी घमासान शुरू हो गया है। इतने सालों तक पार्टी लाइन का सख्ती से पालन करने वाले कई विधायक और दिग्गज नेता अब अपनी ही लीडरशिप के खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं।

पूर्व क्रिकेटर और मंत्री रहे मनोज तिवारी से लेकर सांसद-अभिनेता देव तक ने पार्टी आलाकमान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कुछ नेताओं ने तो चुनाव में हुई इस हार का सीधा ठीकरा महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के सिर फोड़ दिया है। हार के बाद ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा न देने के फैसले पर भी कई विधायकों ने असहमति जताई है।

गुटबाजी और ‘लॉबी’ को ठहराया हार का जिम्मेदार

पार्टी के कई विधायकों ने खुलेआम गुटबाजी को हार की सबसे बड़ी वजह बताया है। मुर्शिदाबाद के हरिहरपारा से टीएमसी विधायक नियामत शेख ने सीधे तौर पर कहा, “पार्टी में सिर्फ लॉबी और गुटबाजी हावी है।” उन्होंने इसके लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया है। नियामत शेख ने बताया कि उन्होंने बार-बार आलाकमान को मुर्शिदाबाद में बढ़ती गुटबाजी को लेकर चेतावनी दी थी, लेकिन उनकी बातों को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने आलाकमान पर आरोप लगाया कि जमीनी हकीकत यानी ‘ह्यूमन फैक्टर’ को नजरअंदाज कर सोशल मीडिया और तकनीक पर ज्यादा भरोसा किया गया।

शेख ने चुनाव से ठीक पहले हुमायूं कबीर को सस्पेंड किए जाने को भी गलत फैसला बताया। हुमायूं कबीर ने बाद में अपनी नई पार्टी (AUJP) बनाई और दो सीटें जीतीं, जिससे मुस्लिम वोटों का बंटवारा हो गया।

मुस्लिम वोटों का बंटवारा और हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज से टीएमसी विधायक अखरुज्जमां ने भी अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में हार का कारण मुस्लिम वोटों के बंटवारे को माना है। उनका कहना था कि मुसलमानों ने टीएमसी और बीजेपी को छोड़कर बाकी सबको वोट दिया। एक अन्य टीएमसी विधायक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हमारा मुस्लिम वोट बैंक बिखर गया, जबकि हिंदू वोट पूरी तरह से एकजुट होकर बीजेपी के पक्ष में चला गया। इस विधायक ने चुनावी रणनीतिकार एजेंसी (I-PAC) पर अत्यधिक निर्भर रहने और उन्हें ‘बिचौलिया’ बना देने पर भी भारी नाराजगी जताई।

ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार पर अपनों के ही सवाल

विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। अब इस फैसले पर पार्टी के भीतर ही सवाल उठ रहे हैं। हावड़ा के बागनान से चार बार के विधायक अरुणभ सेन ने तंज कसते हुए कहा, “ममता बनर्जी एक बड़ा नाम हैं। लेकिन अगर मैं उनकी जगह होता, तो इतनी बड़ी हार के बाद निश्चित तौर पर इस्तीफा दे देता।”

एक अन्य विधायक ने कहा कि हमें हार स्वीकार करनी चाहिए। हार न मानने की जिद लोगों के बीच पार्टी की छवि को और खराब कर रही है। हालांकि, वरिष्ठ नेता मदन मित्रा ने ममता बनर्जी का बचाव करते हुए कहा कि इस्तीफा न देने का फैसला ममता का अकेले का नहीं था, बल्कि यह सभी निर्वाचित विधायकों का सर्वसम्मत फैसला था।

देव और मनोज तिवारी का सीधा हमला

सांसद देव की नाराजगी: लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले और विधानसभा चुनाव में प्रचार करने वाले अभिनेता देव ने मीडिया से कहा कि वह ‘घाटल मास्टरप्लान’ को लेकर अब झूठ नहीं बोलेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता और अभिषेक बनर्जी ने उन्हें झूठा भरोसा दिया था कि बाढ़ नियंत्रण से जुड़े इस लंबे समय से लटके प्रोजेक्ट को जल्द पूरा किया जाएगा।

मनोज तिवारी के गंभीर आरोप: चुनाव परिणाम आने के महज दो दिन बाद पूर्व खेल राज्य मंत्री मनोज तिवारी ने एक फेसबुक लाइव में टीएमसी सरकार को ‘भ्रष्ट’ बताते हुए कहा कि इसे सत्ता से उखाड़ फेंकना ही सही था। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास ने उन्हें सरकार में पूरी तरह किनारे कर दिया था। तिवारी ने बीजेपी को उसकी इस ‘प्रचंड जीत’ के लिए बधाई भी दी।

हार के अन्य कारण और 5 प्रवक्ताओं पर गिरी गाज

टीएमसी नेताओं ने हार के लिए कुछ और वजहें भी गिनाई हैं।

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी: मालदा के मालतीपुर से विधायक अब्दुर रहीम बोक्सी और केएमसी के डिप्टी मेयर अतिन घोष ने चुनाव आयोग के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) के तहत वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने को हार का बड़ा कारण बताया। अतिन घोष ने राज्यभर में चल रही भारी सत्ता विरोधी लहर और धार्मिक ध्रुवीकरण को भी हार की वजह बताया।

पार्टी के खिलाफ बढ़ती बयानबाजी को देखते हुए टीएमसी ने अपने 5 प्रवक्ताओं- रिजू दत्ता, कृष्णेंदु चौधरी, कोहिनूर मजूमदार, पापिया घोष और कार्तिक घोष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कोहिनूर मजूमदार और कृष्णेंदु चौधरी ने सीधे तौर पर अभिषेक बनर्जी के काम करने के तरीके की आलोचना की थी, जबकि रिजू दत्ता ने चुनाव के बाद हुई हिंसा को रोकने के लिए बीजेपी के उठाए गए कदमों की तारीफ की थी।

Leave a Comment

हमने गलत प्रोफेशन (पत्रकारिता) चुन लिया. कभी-कभी लगता है जैसे ख़ुद को बर्बाद कर रहे हैं. हमारे फैमिली स्टेटस के हिसाब से यह सही नहीं है. क्षेत्रीय मुद्दों पर पत्रकारिता करने में न पैसा है न इज्जत. ऊपर से बदनामी मुफ़्त में मिलती है. पहले तो इस बात को रत्ती भर भी नहीं मानते थे, सोचते थे पैसे का क्या ही क

बॉलीवुड इंडस्ट्री इस समय पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के सपोर्ट में खड़ी नजर आ रही है। इसी के साथ ही मीका सिंह ने अपने भाई के साथ हुए अपमान पर गुस्सा नजर है। इसी बीच वेटरन फोल्क सिंगर- एक्ट्रेस इला अरुण ने भी दलेर के सपोर्ट में सामने आई है और इवेंट ऑर्गनाइजर्स को जमकर फटकार लगाई है।

बेटियों, खुद को पहचान लेना – एक पिता तुल्य लेखक का आह्वान इश्क के मीठे जाल में कभी भटक मत जाना, पल भर की चमक के लिए अपने संस्कार भूल मत जाना। जो आज कहे तुम ही मेरी दुनिया हो, कल मुकर जाएगा, ऐसे झूठे सवेरे में अपनी शाम मत गँवाना। आज की इस पावन सुबह में मेरी कलम उन समस्त युवा

Srimad Bhagabat Gita is very useful Grantha. There are 4 main characters in it. Dhurta Rashtra,the very name signifies who snatched away Rashtra. He didn’t become king as he was handicapped of blind. But he was temporarily was in charge of kingdom in the absence of his younger brother Pandu.He should have returned the kingdom when Yudhistir became major but he didn’t. Sanjaya, sarathi of the king..His very name signifies who is above Mayaa and hatred. The 3rd character is Arjuna a brave hero who is famous for his valor and best arrow man. The 4 th one is Bhagaban Krishna who became sarathi of Arjuna in Mahabharata war is above Mayaa. The place was Kurukshetra situuated between the sacred Saraswati &Brushadvati river. It’s length and breadth are 5 Yojna .It’s to the south of Ambala &north of Delhi. The place is very sacred and called Dharmaksetra as the place is famous for Deva Jajana and Mukti sadhana of all Bhutas.That means Gods like Agni, Indraji &Brahmaji made their Tapashya there. The king Kuru himself made rigorous austerity there. The Jiva who dies there goes directly to Baikuntha and thus gets salvation.

सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें जारी, क्राइम ब्रांच ने भेजा समन, आज ही होना होगा पेश दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सौरव दास और आशुतोष रांका को समन भेजा है. दोनों को अपना बयान दर्ज कराने के लिए आज दोपहर 12 बजे राजौरी गार्डन स्थित क्राइम ब्रांच l

सात दिन तक जेल काटने के बाद सौरव दास और आशुतोष रांका को एसईएम कोर्ट के समक्ष पेश करने पर उन्होेंने लिखित आश्वासन देकर कहा कि वे आगे शांति भंग करने वाला कोई भी काम नहीं करेंगे। न्यायपालिका और विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट न्यायालय पर उनका पूर्ण विश्वास है।

दलेर मेहंदी के कार्यक्रम को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने दावा किया था कि कार्यक्रम के लिए 35 लाख रुपये दिए गए थे। अब मीका सिंह ने मंत्री से सवाल पूछा है कि यह भुगतान कैश में किया गया था या चेक से?

इसकी लिगल हेड से जब पुछा गया कोर्ट के अंनदर सौलव दास के माता पिता नाम मेनशन करो तो ना इसकी लिगल हेड सौरव दास के पिता का नाम बता पाई और ना खुद सौरव दास ने अपने पिता का नाम बताया। फिर डॉक्यूमेंटेशन

गुजरात के सूरत में नवरात्रि के जश्न के बीच इंसानियत और कर्तव्य की एक ऐसी मिसाल देखने को मिली जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। क्या है पूरा मामला? सूरत के माथे हॉस्पिटल – हाई रिस्क प्रेग्नेंसी सेंटर की डॉ. कल्पना सवानी नवरात्रि के पहले दिन गरबा ग्राउंड में चनिया-चोली पहनकर गरबा खेल रही थीं। अभी पहला राउंड पूरा ही हुआ थ

उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में कुंजापुरी मेले के दौरान पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के लाइव शो में हंगामा हो गया। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल गायक के प्रदर्शन पर नाराज हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी रकम देकर बुलाने के बावजूद मिक्सर के जरिए आवाज निकाली जा रही है।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका से जुड़े मामले में नया मोड़ आया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, जंतर-मंतर पर कथित अनधिकृत प्रवेश से जुड़े मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। इसी बीच विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत ने दोनों नेताओं की न्यायिक हिरासत दो दिन के लिए और बढ़ा दी है। दरअसल, जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाए जाने के बाद सौरभ दास और आशुतोष रांका पर वहां कथित तौर पर बिना अनुमति प्रवेश करने का आरोप लगा था। बताया गया कि दोनों एक बंद गेट फांदकर अंदर दाखिल हुए थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। 13 अक्टूबर को दोनों को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

जब एक तस्वीर खबरों से भी तेज़ी से दुनिया भर में फैल जाती है! JNU की PhD स्कॉलर और AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा हाल ही में छात्र सभाओं की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद काफी चर्चा में हैं। अब एक क्रिएटिव एडिट सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर की बड़ी-बड़ी स्क्रीन पर

राजश्री शांताराम ने एक समय अपनी मासूम मुस्कान और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। 1960 के दशक में, वह शम्मी कपूर के साथ ब्रह्मचारी (1968) में दिखाई दीं, जिन्हें “दिल के झरोखे में” जैसे गानों के लिए याद किया जाता है। फिल्ममेकर वी. शांताराम और एक्ट्रेस जयश्री की बेटी, उन्होंने गीत गाया पत्थरों ने, जानवर और अराउंड द वर्ल्ड में भी काम किया।

ACP की शिकायत करने वाली लड़की पर ACP की तरफ से SC/ST का मुकद्दमा दर्ज करवाया वो भी इतने दिन बाद! इससे पहले, पत्रकार रोज़ी ने ACP विवेक भगत के ख़िलाफ़ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी जिसकी जांच जारी है। यह मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया था, और भगत ने खुद ही अपने DCP प्रमोशन को टाल दिया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजनीतिक विरोध करने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि किसी बाहरी या विदेशी व्यक्ति को भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था, उसकी संप्रभुता या देश के प्रधानमंत्री पर सवाल उठाने की खुली छूट दे दी जाए। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक विरोधी रहे हैं और आगे भी रहेंगे,

दिल्ली में नेहा बोरा के भाषण के बीच हंगामा! प्रेस क्लब में CJP और AISA की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नेहा बोरा SIR और वोटर लिस्ट विवाद पर बोल रही थीं, तभी नारेबाजी शुरू हो गई। ‘बंद करो’ और ‘दफा हो जाओ’ के नारों