April 19, 2026 9:30 pm

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) 2024 बैच की अधिकारी सुश्री काजल मीणा, ग्राम बड़ौली (वजीरपुर) की निवासी हैं। वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) वजीरपुर के प्रभारी चिकित्सक डॉ. कमर सिंह की पुत्री हैं।

वीना विग एडिटर की कलम से राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) 2024 बैच की अधिकारी सुश्री काजल मीणा, ग्राम बड़ौली (वजीरपुर) की निवासी हैं। वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) वजीरपुर के प्रभारी चिकित्सक डॉ. कमर सिंह की पुत्री हैं। RAS परीक्षा में उन्होंने राजस्थान स्तर पर 135वीं रैंक तथा अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

सुश्री काजल मीणा की नियुक्ति नादौती में उपखण्ड अधिकारी (SDM) के पद पर हुई, जो उनकी RAS सेवा की पहली पोस्टिंग थी। शैक्षणिक रूप से वे हिमाचल प्रदेश के मंडी स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। RAS में चयन से पूर्व वे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) तथा दूरसंचार विभाग में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी (SSO) के पद पर कार्य कर चुकी हैं। इसके अतिरिक्त वर्ष 2017 में उनका चयन जूनियर इंजीनियर (JEN) पद पर हुआ था, किन्तु उन्होंने उस पद पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया।

हाल ही में, नादौती में SDM पद पर कार्यरत रहते हुए सुश्री काजल मीणा को लगभग ₹60,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने का मामला सामने आया है। प्रकरण की जांच संबंधित एजेंसियों द्वारा की जा रही है तथा विधिक प्रक्रिया प्रचलित है।

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

डॉ. सोमदेव (सोनदेव) बंसल, जो जयपुर के निविक अस्पताल (Nivik Hospital) के संचालक हैं, जिस पर गंभीर आरोप लगा है कि चिकित्सा के नाम पर मौत का खेल खेला है अधिकतर राजस्थान में निजी चिकित्सालय राजनेताओं के हैं राजस्थान में चिकित्सा व्यवस्था पर गहराया संकट ​