
अशोक ब्यूरो चीफ की कलम से इजरायल ने ईरान के खिलाफ कार्रवाई के लिए भारत समेत सहयोगी देशों से मदद की अपील की है. यह अपील इजरायल और भारत के विदेश मंत्रियों की बातचीत के दौरान की गई. इजरायली विदेश मंत्री गिदोन सार ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से बातचीत की है. सार ने बताया कि हमेशा की तरह, मेरे मित्र और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ एक अच्छी बातचीत हुई. हमने ईरान, होर्मुज जलडमरूमध्य और लेबनान पर चर्चा की. सार के अनुसार उन्होंने बातचीत में अमेरिका की शर्तों का जिक्र किया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की बेहतरी पर बल दिया.
गिदोन सार ने X पर लिखा, “हमेशा की तरह, मेरे मित्र और भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर के साथ एक अच्छी बातचीत हुई. हमने ईरान, होर्मुज़ जलडमरूमध्य और लेबनान पर चर्चा की. मैंने कहा कि उन शर्तों पर बातचीत में अमेरिका का मज़बूत रुख, जो ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकेंगी (ईरान में कोई संवर्धन नहीं, ईरान से संवर्धित सामग्री को हटाना), पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. मैंने यह भी कहा कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य में आर्थिक आतंकवाद के जरिए नौवहन की स्वतंत्रता और वैश्विक अर्थव्यवस्था को ईरान से पहुंचने वाले नुकसान के लिए ऐसे कदम उठाने की जरूरत है, जो भारत और खाड़ी क्षेत्र में हमारे मित्रों सहित सभी देशों के लिए नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करें.”



















