April 20, 2026 12:46 am

सिरोही में पहली बार किसी कलेक्टर ने अन्नपूर्णा रसोई में खाना खाया एवं अन्य व्यवस्थाएं भी जांची, पैदल चलकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जिला कलेक्टर ने किया शहर का अवलोकन

 

अशोक ब्यूरो चीफ की कलम से सिरोही। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने रविवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ सिरोही शहर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सीवरेज, सड़के, अतिक्रमण, ट्रैफिक सहित विभिन्न व्यवस्थाएं जांची और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला कलेक्टर तोमर ने प्रत्येक संबंधित विभागीय अधिकारी से चर्चा करते हुए शहर में विभिन्न स्तर पर सुचारु व्यवस्थाएं करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही कहा कि प्रत्येक विभाग द्वारा नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए और जिले को स्वच्छ व सुंदर बनाने की कार्यवाही प्राथमिकता से की जाए। उन्होंने इस दौरान आमजन व व्यापारियों से भी संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को निस्तारण के संबंध में निर्देशित किया।

जिला कलेक्टर ने अन्नपूर्णा रसोई में खाना भी खाया और वहां खाने की गुणवत्ता,साफ सफाई,रिकॉर्ड संधारण का अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान साफ सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखने, उच्च गुणवत्ता युक्त खाना परोसने की बात कही।

जिला कलेक्टर तोमर ने पुलिस थाना कोतवाली का भी निरीक्षण किया साथ ही रैन बसेरा का भी अवलोकन किया और अधिकारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर में दिए विभिन्न निर्देश

जिला कलेक्टर ने शहर के निरीक्षण के दौरान बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग/बैनर हटाने ,सफाई कर्मचारियों को निर्धारित यूनिफॉर्म पहन कर कार्य करने, शौचालय की दिन में दो बार सफाई करने तथा आश्रय स्थल का रात्रिकालीन निरीक्षण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में प्वाइंट से कचरा नहीं उठाने पर संवेदक पर 20 हजार रुपए की पेनल्टी लगाने तथा पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने अन्नपूर्णा रसोई में निर्धारित प्लेट्स में भोजन परोसना सुनिश्चित करने व संचालक पर 10 हजार रुपए की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए।

इस दौरान उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल समेत संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।