April 20, 2026 2:23 am

छत्तीसगढ़ में बड़ा एक्शन: सीनियर IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड, यौन उत्पीड़न के आरोप और वायरल फोटो से मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ में बड़ा एक्शन: सीनियर IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड, यौन उत्पीड़न के आरोप और वायरल फोटो से मचा हड़कंप

सुशील एडिटर इन चीफ की विशेष रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ IPS अधिकारी रतन लाल डांगी (2003 बैच) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कदम उनके खिलाफ लगे गंभीर आरोपों और सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल होने के बाद उठाया गया है

।क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि IG रैंक के अधिकारी रतन लाल डांगी पर एक सब-इंस्पेक्टर (SI) की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2017 में जब डांगी कोरबा में SP थे, तभी से उन्होंने कथित रूप से पद का दुरुपयोग करते हुए मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया।

वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर डांगी से जुड़े कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल हुए, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया और सरकार को कार्रवाई करनी पड़ी।

सरकार का सख्त रुख

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साफ कहा है कि छवि खराब करने वाले और अनुशासनहीनता में शामिल अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रारंभिक जांच में डांगी का आचरण अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के खिलाफ पाया गया है।

निलंबन के बाद क्या?

डांगी को पुलिस मुख्यालय (PHQ), नवा रायपुर में अटैच किया गया है

बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक

निलंबन अवधि में केवल जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा

विस्तृत विभागीय जांच शुरू

डांगी का पक्ष

रतन लाल डांगी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इस संबंध में DGP को पत्र भी लिखा था।

यह मामला अब छत्तीसगढ़ प्रशासन और पुलिस महकमे की साख से जुड़ गया है। आने वाली विभागीय जांच में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

 

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।