
वीना एडिटर की रिपोर्ट जयपुर जंक्शन — PNR है तो आप भी ले सकते हैं यह शानदार कमरा। अगर कभी जयपुर जाते हैं और ठहरने के लिए कोई होटल या रूम खोजते हैं तो रेलवे स्टेशन पर ही IRCTC का यह शानदार प्राइवेट रूम बुक कर सकते हैं। #IRCTCRoom
2 महीने पहले जब मैं जयपुर गया था तो पहले ही मैंने अपने PNR के जरिए ऑनलाइन ये प्राइवेट रूम बुक कर लिया था। अब मुझे ज्यादा देर रुकना नहीं था 3 घंटे बाद मेरी ट्रेन थी तो मैंने सिर्फ तीन घंटे के लिए रूम लिया था। जिसके लिए मुझे ₹170 देने पड़े थे। जिसमें मुझे रूम के अंदर शानदार सा बेड, आईना और रूम के अंदर ही ही बाथरूम भी था। और सब कुछ Fully AC था। #RailwayStation
अब आराम से मैं 3 घंटे इस रूम में बिताया फोन चार्ज किया कुछ देर आराम किया और आराम से नहा कर मैंने अपनी ट्रेन पकड़ ली जो कि मुझे जयपुर से दिल्ली जाना था। अगर आप भी जयपुर आते हैं तो यहां पर आराम से रुक सकते हैं। बुकिंग आपको पहले करनी पड़ेगी IRCTC के Official Website पर। और चेक कर लेना कि कितने घंटे के कितने पैसे लग रहे हैं। मैं 3 घंटे के लिए बुक किया था तो मुझे ₹170 देना पड़ा था बाकी आपको जितने देर भी रुकना हो उसे हिसाब से आप बुकिंग कर लेना। और आराम से आना आराम से यहां पर रुकना प्लेटफार्म नंबर 1 पर आपको यह प्यारा सा रूम देखने को मिलेगा। #RailwayStationStay
ध्यान रहे की PNR बहुत जरूरी है, बिना PNR के आप बुक नहीं कर सकते!
.


















