April 20, 2026 2:23 am

पिछले चार वर्षों में उत्तराखंड ने विकास की एक ऐसी सतत यात्रा तय की है, जिसने इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में नई पहचान गढ़ी है।

संदीप सबरवल चैनल हेड की रिपोर्ट हरिद्वार से पिछले चार वर्षों में उत्तराखंड ने विकास की एक ऐसी सतत यात्रा तय की है, जिसने इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में नई पहचान गढ़ी है। मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार में राज्य ने सड़क, रेल, एयर कनेक्टिविटी और हाईवे निर्माण में उल्लेखनीय प्रगति की है।

ऑल वेदर रोड परियोजना से लेकर दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों तक हेली सेवाओं का विस्तार, नई रेल परियोजनाओं से बढ़ती कनेक्टिविटी और पुलों-हाईवे के रिकॉर्ड निर्माण कार्य—इन सभी प्रयासों ने आम जनजीवन को सरल, सुरक्षित और तेज बनाया है।

इस परिवर्तन की गति को बल मिला है प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन और ‘डबल इंजन सरकार’ की मजबूत समन्वय शक्ति से, जिसने राज्य के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

आज उत्तराखंड में हर राह आसान हो रही है और हर दूरी पहले से ज्यादा करीब महसूस होती है—ये चार वर्षों में हुए बदलावों की एक सशक्त और प्रेरणादायक कहानी है।

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।