April 20, 2026 2:23 am

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार देर रात दिल्ली से आई एयर इंडिया की फ्लाइट में उस समय विवाद खड़ा हो गया, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार दिल्ली से लखनऊ आने

सुनीता ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार देर रात दिल्ली से आई एयर इंडिया की फ्लाइट में उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब एक न्यायाधीश को परोसे गए भोजन में फंगस पाया गया।

इस पर आपत्ति जताने के बाद मामला और बढ़ गया और कथित तौर पर केबिन क्रू के व्यवहार को लेकर हंगामा हो गया।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार दिल्ली से लखनऊ आने के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट ए आई 1720 से यात्रा कर रहे थे।

रात करीब 9:40 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इस उड़ान में उनकी सीट 1 ए थी। यात्रा के दौरान उन्हें जो भोजन परोसा गया, उसमें फंगस लगा हुआ बताया गया, जिसे देखकर उन्होंने आपत्ति जताई।

आरोप है कि शिकायत करने पर केबिन क्रू सदस्य मनप्रीत और प्रीति ने समस्या का समाधान करने के बजाय अभद्र व्यवहार किया। साथ ही एयर इंडिया के कस्टमर सर्विस कर्मचारी सुफियान पर भी दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, संबंधित कर्मचारियों ने उक्त दूषित भोजन को फ्लाइट से बाहर ले जाने से भी रोकने की कोशिश की।

न्यायाधीश के साथ मौजूद सुमित गुप्ता ने इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस को एयरलाइन कर्मियों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर इसे यात्रियों की सुरक्षा और अधिकारों के साथ गंभीर लापरवाही बताया है।

इस संबंध में एसीपी कृष्णा नगर रजनीश वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।