April 20, 2026 5:52 am

न्यूजीलैंड को यह हार बहुत भारी पड़ेगी। 99 परसेंट सेमी फाइनल पहुंचने की उम्मीद वाली न्यूजीलैंड टीम के चांस अब 99 पर्सेंट श्रीलंका पर है। सुपर आठ के मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक वक्त था कि इंग्लैंड हार की कगार पर खड़ा हो चुका था।

अशोक ब्यूरो चीफ मेट्रो टुडे लाइव..न्यूजीलैंड को यह हार बहुत भारी पड़ेगी। 99 परसेंट सेमी फाइनल पहुंचने की उम्मीद वाली न्यूजीलैंड टीम के चांस अब 99 पर्सेंट श्रीलंका पर है। सुपर आठ के मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक वक्त था कि इंग्लैंड हार की कगार पर खड़ा हो चुका था। न्यूजीलैंड के पार्ट टाइमर स्पिन गेंदबाज रचिन रवींद्र की गेंद साढ़े पांच डिग्री के लगभग घूम रही थी। पूरी तरह से मैच पर पकड़ न्यूजीलैंड की बनी हुई थी। श्रीलंकन फैन भी इंग्लैंड को हारते देख खुशी मना रहे थे। उधर पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस न्यूजीलैंड की हार की दुआ कर रहे थे।

इंग्लैंड को जीत के लिए 18 गेंदों पर 43 रन बनाने थे। नए बल्लेबाज रेहान अहमद क्रीज पर आ चुके थे। उधर गेंदबाजी पर न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स थे। पारी का यह 18वां ओवर था। रेहान अहमद चहल कदमी करते हुए बाहर निकल कर जिस तरह ग्लेन फिलिप्स को छक्का जड़ा और फिर विल जैक्स ने जो प्रहार किया न्यूजीलैंड पूरी तरह बिखर गया। ग्लेन फिलिप्स ने इस ओवर में 22 रन खर्च कर दिए।

कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने भी 19वें ओवर में 16 रन खर्च कर दिए जिससे आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को मात्र 5 रन बनाने थे। मैट हेनरी के द्वारा फेंके गए पारी के आखिरी ओवर में इंग्लैंड 4 विकेट से मैच जीतने में सफल रहा। यह एक हारा हुआ मैच इंग्लैंड जीत गया था। कहानी इंग्लैंड की पूरे टूर्नामेंट में नेपाल के खिलाफ से लेकर अभी तक यही रही है। हारा हुआ मैच वह कई बार जीते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ रेहान अहमद ने मात्र 7 गेंद पर एक चौका और दो छक्का जड़ते हुए नाबाद 19 रन बनाकर विल जैक्स के साथ मिलकर मात्र 16 गेंद पर 44 रनों की साझेदारी करके अपनी टीम को हारा हुआ मैच जिता दिया। याद रहे रेहान अहमद पाकिस्तानी मूल के हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी देखकर लगा भी कि वह पाकिस्तानी टीम की उम्मीदों को इस टी20 विश्वकप जिंदा रखने के लिए भी खेल रहे थे।

इस मैच का महत्व देखिए कि अब पाकिस्तानी फैंस की दुआ भी काम कर गई है और उनकी भी सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा हो गई हैं। अब श्रीलंका अगर चाह ले तो खुद भले बाहर हो गया है लेकिन न्यूजीलैंड को भी अपने साथ बाहर ही लेकर जा सकता है। असल मायने में न्यूजीलैंड की इस हार के बाद अब बॉस श्रीलंका बन चुका है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अगर श्रीलंका जानबूझकर सरेंडर कर दे और बुरी तरह हार जाए तो इससे न्यूजीलैंड रनरेट के चलते बाहर हो सकता है। अभी फिलहाल न्यूजीलैंड का रनरेट प्लस 1 से थोड़ा ज्यादा है। वहीं पाकिस्तानी टीम का रनरेट हल्का सा माइनस में है।

श्रीलंका को भी अच्छे से पता है कि अगर वह बुरी तरह पाकिस्तान से अपना मैच हारे तो उससे उनका कोई नुकसान नही है बल्कि इससे उनके देश को एक सेमीफाइनल मैच आयोजित करवाने का मौका मिल सकता है। सोचिए अगर पाकिस्तान से श्रीलंका जानबूझकर ही बड़े अंतर से हार गया और पाकिस्तान सेमीफाइनल पहुंच गया तो तिल न सही तिलहेटा ही सही कम से कम एक सेमीफाइनल आयोजित करवाने का अवसर तो श्रीलंका को मिल ही जाएगा। दूसरी बात अगर पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल जीत गई तो फाइनल भी श्रीलंका में ही होना तय हो जाएगा। खैर ऐसा श्रीलंका जानबूझकर करेगा लगता तो नही है लेकिन जो संभावनाएं हो सकती हैं उनको भी इगनोर नहीं किया जा सकता।

 

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।