
कल रात कोलंबो के मैदान पर जो हुआ, वो सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि एक नए इतिहास की शुरुआत थी!
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर न केवल अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की, बल्कि सुपर-8 में जगह बनाने वाली पहली टीम भी बन गई है। लेकिन असली बात रनों की नहीं, बल्कि उस नए वर्ल्ड रिकॉर्ड की है जो आज तक कोई नहीं बना सका।
रिकॉर्ड बुक का सच्चा आंकड़ा (The Real Dominance):
T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने किसी एक टीम (पाकिस्तान) के खिलाफ 8 जीत दर्ज की हैं। आज तक दोनों के बीच 9 मुकाबले हुए, जिसमें से 8 बार भारत ने उन्हें धूल चटाई है। दुनिया की कोई भी दूसरी टीम आज तक किसी एक विरोधी के खिलाफ 6 से ज्यादा जीत नहीं हासिल कर पाई है।
जीत के पीछे का ‘मनोविज्ञान’:
जब आप किसी एक टीम को बार-बार हराते हैं, तो इसे ‘Psychological Edge’ कहते हैं। मैदान पर उतरने से पहले ही आधी जंग वहीँ खत्म हो जाती है। ईशान किशन की 77 रनों की पारी और हार्दिक पांड्या की पहली ही बॉल पर ली गई विकेट ने पाकिस्तान के हौसले वहीं तोड़ दिए थे।
ये जीत उन सभी फैंस के लिए एक ‘सुकून’ है जो हमेशा अपनी टीम के साथ चट्टान की तरह खड़े रहे। इस ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए एक ‘जय हिंद’ तो बनता है!


















