April 20, 2026 7:59 am

*बीकानेर: हेरोइन तस्करी का नेटवर्क, 6 लोग गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े हैं तार*

बीकानेर: पंजाब के अमृतसर से एक किलो हेरोइन लेकर बीकानेर आते पकड़े गए दो युवकों से पूछताछ में नेटवर्क का पता चला है जिसके तार पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े हैं। नेटवर्क में शामिल लोग पाकिस्तान से हेरोइन मंगाकर सप्लाई करते हैं।

बीकानेर में भुट्टों का बास निवासी शबीर अली और छत्तरगढ़ में गोरीसर निवासी आलम खां ने पाकिस्तानी तस्कर इमरान से व्हाट्सअप के जरिये संपर्क किया और एक किलो हेरोइन मंगाई। यह हेरोइन पंजाब के अमृतसर में एक शख्स को भेजी गई।

बीकानेर के दोनों अभियुक्त 26 जनवरी को अमृतसर में अज्ञात शख्स को 7.40 लाख रुपए देकर एक किलो हेरोइन बीकानेर लाते एनएच 62 पर श्रीगंगानगर में राजियासर इलाके में पकड़े गए। दोनों से पूछताछ में हेरोइन तस्करी का नेटवर्क सामने आया है जो पाकिस्तान से माल मंगाकर सप्लाई और खरीद-फरोख्त को अंजाम देते हैं।

इसमें पंजाब, बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के लोग शामिल हैं। मामले की जांच कर रहे सूरतगढ़ शहर पुलिस थाने के एसएचओ दिनेश सहारण ने बताया कि हेरोइन तस्करी और खरीद-फरोख्त में शामिल 10 लोगों को नामजद किया गया है।श

बीर और आलम के अलावा बीकानेर के बंगला नगर निवासी रामलाल नायक, छत्तरगढ़ में लाखूसर निवासी सहीराम जाट, सूरतगढ़ के वार्ड नंबर 33 निवासी अमीन खान, हनुमानगढ़ में रावतसर निवासी विजय कुमार सोनी को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ में नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं जिनकी भूमिका तस्दीक की जा रही है। मामले में और भी गिरफ्तारियां होंगी।

Leave a Comment

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पास से एक ऐसा रैकेट सामने आया है जिसने ‘किराये की कोख’ (Surrogacy) को धंधा बना लिया है। दैनिक भास्कर के स्टिंग ऑपरेशन ने उस खौफनाक सच्चाई को उजागर किया है, जहाँ लड़कियों की खूबसूरती और रंग-रूप के आधार पर उनके ‘मां’ बनने की कीमत तय की जा रही है।

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।