
वीना विग एडिटर की रिपोर्ट
किसानों की किस्मत तय करने वाले मैडम से…
बिजली लाइन शिफ्ट के बदले रिश्वत 15000₹ काग़ज़ों पर क्लियर प्रोजेक्ट।रिश्वत के ‘शॉर्ट सर्किट’ में उलझा महकमा !वाह रे सिस्टम
एक तरफ विद्युत विभाग बेहतर सुरक्षा और चौबीस घंटे चुस्त-दुरुस्त सेवाओं के दावों का ‘वोल्टेज’ बढ़ाए रखता है….
ये झुन्झुनू के एक अफसर,मैडम की कहानी नहीं है।ये वही सिस्टम है जहाँ बिजली खेतो में, सड़कें कागज़ों पर मजबूत होती हैं ,और जमीन पर करंट में जवाबदेही दफ़न कर दी जाती है।
अब रंगे हाथ पकड़ी गई JEN दीपिका (कनिष्ठ अभियंता अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड – कृषि कनेक्शन की बिजली लाइन / लाइन शिफ्टिंग बदलने के एवज में मांग की गई थी।शुरुआती मांग ₹25,000 थी, जिसे बाद में ₹15,000 में तय किया गया था। एसीबी ने राशि आरोपी के कार्यालय की मेज की दराज से बरामद की गई।
शिकायत का गोपनीय सत्यापन होने के बाद एसीबी की टीम (SI सुरेश चंद व टीम) ने जाल बिछाया। दीपिका को जैसे ही ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया, उन्होंने रिश्वत की राशि अपने ऑफिस टेबल की दराज में छुपा दी, जिसे एसीबी ने बरामद कर लिया।
धिक्कार है एक गरीब किसान से 2 पोल अलग शिफ्ट करने में बूढे हाथ काँपते किसान बेबस ,लाचार…..एक डिग्री और थू ऐसी पढ़ाई पर..



















