
संदीप सबरवल ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
संत प्रेमानंद महाराज के वृंदावन स्थित ‘श्रीहित राधा केली कुंज’ आश्रम से जुड़ा विवाद शनिवार देर रात सुलझ गया। हाथरस जिले के सादाबाद से पिछले 3 महीने से लापता 16 वर्षीय किशोर अनुज को बरसाना पुलिस ने राधा बाग मार्ग स्थित लाडली दास आश्रम से सकुशल बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, अनुज की आध्यात्मिक मामलों में गहरी रुचि थी, जिसके चलते वह 3 महीने पहले बिना बताए घर छोड़कर वृंदावन आ गया था और उसने संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दीक्षा ले ली थी। सांसारिक जीवन से मोहभंग होने के कारण वह वापस अपने घर नहीं लौटना चाहता था। बरसाना पुलिस ने अनुज को आश्रम के बाहर धरने पर बैठे उसके परिजनों को सौंप दिया है।



















