
वीना विग एडिटर की कलम से
शोभिनव सत्य ‘हनुमान अंश’ में नीम करोली बाबा का किरदार निभाकर छा गए हैं। जानकर हैरानी होगी कि पहले वे इस फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर थे। मुख्य कलाकार के बीमार पड़ने पर डायरेक्टर ने अचानक ही शोभिनव को एक्टर बना दिया था। और आज इसी फिल्म से उनकी किस्मत चमक उठी है। कुछ ही दिनों में शोभिनव काफी पॉपुलर हो चुके हैं।
फैंस अब चाहते हैं कि ‘हनुमान अंश 2’ बने और इसमें भी शोभिनव मुख्य किरदार निभाएं। लेकिन कुछ दिनों से दावा किया जा रहा है कि ‘हनुमान अंश 2’ में शोभिनव नहीं, बल्कि अक्षय कुमार मुख्य किरदार में नजर आएंगे। दरअसल, हाल ही में प्रोड्यूसर अनिप्रिया नागर ने एक बातचीत में अक्षय कुमार को अपना फेवरेट एक्टर बताया। इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या अक्षय कुमार दूसरी फिल्म ‘हनुमान अंश 2’ में नजर आएंगे, तो उन्होंने कहा था कि ‘वो महाराज जी बताएंगे।’
अनिप्रिया नागर के इस जवाब को कई लोगों ने एक हिंट माना। लोगों को लगा कि नागर ने ‘हनुमान अंश 2’ में अक्षय कुमार की एंट्री की हिंट दी है। इसको लेकर अभी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। वहीं, अब अनिप्रिया नागर ने इस पर रिएक्शन दिया है।
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में नागर ने कहा, “मैंने अक्षय कुमार के ‘हनुमान अंश 2’ में होने को लेकर कुछ नहीं कहा है। ये गलत है।”



















