
अनीता ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
कानपुर देहात में कानपुर-इटावा हाईवे पर रविवार रात कांवड़ियों और एक महिला सिपाही के बीच विवाद हो गया। करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों में तीखी बहस होती रही। कांवड़ियों ने महिला सिपाही पर अभद्रता और अपशब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया। घटना का वीडियो सामने आया है। पुलिस वीडियो की जांच कर विवाद की असली वजह पता लगाने में जुटी है। मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र का है।महिला सिपाही औरैया से कानपुर की ओर जा रही थीं। उन्होंने रास्ते में एक कार सवार डॉक्टर से लिफ्ट ली थी। आरोप है कि रास्ते में कांवड़ियों से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद कांवड़ियों ने महिला सिपाही का करीब 30 किमी तक पीछा किया।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में बारा टोल प्लाजा के पास कांवड़ियों ने महिला सिपाही को रोक लिया। इसके बाद हाईवे पर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि काफी देर तक हाईवे पर हंगामा चलता रहा.



















