
राश्मि शर्मा ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
यह एक सिर्फ एक घटना नहीं, एक चेतावनी है।
घर की घंटी बजाते ही मौत बनकर झपटा पिटबुल!
पटियाला के घुमन नगर की ये CCTV फुटेज देख कर रूह कांप जाएगी।
एक पति-पत्नी प्रॉपर्टी डीलर के साथ सिर्फ मकान देखने गए थे। जैसे ही घर की घंटी बजाई, अंदर से पिटबुल कुत्ता बाहर निकला और दोनों पर टूट पड़ा।
साफ दिख रहा है कैसे वो मासूम महिला को जमीन पर गिरा कर नोंच रहा है, पति उसे बचाने के लिए अपनी जान लगा रहा है। कितनी देर तक ये खौफनाक मंजर चलता रहा। दोनों लहूलुहान हो गए, आज निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं।
सोचिए, अगर उनकी जगह आपका कोई बच्चा होता? आपकी माँ, बहन होती?
समाज से कुछ कड़वे सवाल:
1. शौक या हथियार? पिटबुल जैसे खतरनाक ब्रीड को पालना स्टेटस सिंबल बन गया है, पर क्या उसे काबू करने की ट्रेनिंग और जिम्मेदारी है आपके पास?
2. बिना मुंह बंद, बिना जंजीर, बिना मालिक के – खुला कुत्ता क्यों? मालिक की लापरवाही किसी की जान ले सकती है, इसका जिम्मेदार कौन?
3. सरकार कब जागेगी? कई राज्यों में इन खतरनाक नस्लों पर बैन की बात हुई, पर जमीन पर कुछ नहीं। कब तक मासूम लोग इनका शिकार बनते रहेंगे?
कुत्ता वफादार होता है, पर गलत हाथों में और बिना सही परवरिश के वो जानलेवा बन सकता है।
कुत्ता पालना आपका शौक है, पर दूसरे की जान की सुरक्षा आपकी जिम्मेदारी है।
इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि हर उस मालिक की आंखें खुलें जो अपने कुत्ते को हथियार बना कर खुला छोड़ देता है।



















