
संदीप सबरवल ब्यूरो चीफ की रेपोरी
राजधानी दिल्ली के सबसे पाॅश इलाकों में शुमार ग्रेटर कैलाश की एक भव्य कोठी इन दिनों देश के राजनीतिक और सोशल मीडिया गलियारों में चर्चा का सबसे बड़ा केंद्र बनी हुई है। वजह है काॅकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरभ दास का वह ठिकाना, जिसका सालाना किराया सुनकर ही आम आदमी के पसीने छूट जाएं। पढ़ाई कर रहे एक छात्र द्वारा सालाना 12 लाख (एक लाख प्रतिमाह) का किराया चुकाने की इस गुत्थी को सुलझाने के लिए अब दिल्ली पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय जांच एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।
एक छात्र भारी-भरकम खर्च आखिर कैसे वहन कर रहा?
दरअसल, ग्रेटर कैलाश स्थित एक आलीशान कोठी, जिसके मालिक ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। सौरभ दास ने इसे कई वर्ष पहले से किराये पर ले रखा है। हालांकि, हालिया आंदोलनों के बाद से वे खुद यहां नजर नहीं आ रहे हैं। कोठी की देखरेख और साफ-सफाई के लिए उन्होंने कई घरेलू सहायक और सहायिकाओं को तैनात कर रखा है।दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि एक सामान्य छात्र जीवन से बिल्कुल उलट, इस शाही ठाट-बाट ने हर किसी को हैरान कर दिया है। सवाल यह उठ रहा है कि जो छात्र अभी अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा है और जिसे पारिवारिक स्तर पर भी कोई वित्तीय मदद नहीं मिल रही, वह इतना भारी-भरकम खर्च आखिर कैसे वहन कर रहा है?



















