
सुशील शंकर विग एडिटर इन चीफ की रिपोर्ट
स्पा में चल रही थी संदिग्ध गतिविधियां जांच के दौरान दोनों स्पा सेंटरों में निर्धारित नियमों और गाइडलाइन का उल्लंघन पाया गया। पुलिस के अनुसार स्पा सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना पर कार्रवाई की गई थी। मौके से 11 महिलाओं और 6 पुरुषों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन सेंटरों का संचालन कब से इस तरह किया जा रहा था।
पुलिस की स्पा सेंटर संचालकों को चेतावनी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्पा सेंटर संचालकों को पहले भी कई बार पुलिस आयुक्तालय की ओर से जारी गाइडलाइन की जानकारी दी गई थी। उन्हें स्पष्ट रूप से चेतावनी भी दी गई थी कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद दोनों स्पा सेंटरों में निर्धारित मानकों की अनदेखी मिलने पर कार्रवाई की गई।
लगातार पुलिस कर रही कार्रवाई
बता दें कि इससे पहले गुरुवार रात में जयपुर पुलिस ने चित्रकूट, वैशाली नगर और करणी विहार थाना क्षेत्रों में एक साथ 10 स्पा और मसाज सेंटरों पर छापेमारी की थी। उस कार्रवाई में छह संचालक-मैनेजर समेत कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का कहना है कि शहर में संचालित सभी स्पा सेंटरों की नियमित जांच की जाएगी। यदि कोई सेंटर गाइडलाइन का उल्लंघन करता पाया गया या उसकी आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित होती मिलीं तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



















