
राश्मि शर्मा ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
मेरठ से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक दामिनी ने अपने प्रेमी तुषार और दो सपेरों के साथ मिलकर अपने पति अतुल की हत्या की साजिश रची।
आरोप है कि पहले अतुल को दूध में नशे की गोलियां मिलाकर बेहोश किया गया, फिर जहरीले नाग से उसे डंसवाया गया। पुलिस का दावा है कि नाग पूरी रात अतुल के बिस्तर पर मौजूद रहा। मामले में दामिनी, उसके कथित प्रेमी तुषार और दो सपेरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



















