
गोंडा। चार्जशीट लगाने के नाम पर ₹30 हजार रिश्वत लेने के आरोप में डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला ने संबंधित पुलिस अधिकारी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित और दरोगा के बीच की व्हाट्सएप चैट उन्होंने स्वयं देखी है, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि होती है। डीआईजी ने पहले मामले की मेरिट जांचने, फिर दरोगा से ₹30 हजार वापस दिलाने और रकम न लौटाने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने को कहा। उन्होंने भ्रष्टाचार पर नाराजगी जताते हुए अगले दिन शाम तक कार्रवाई रिपोर्ट मांगी।




















