
आरती शर्मा ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने दोनों को निलंबित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो पुराना है, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद विभाग ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद दोनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
शिक्षा विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
📍 कन्नौज | उत्तर प्रदेश
💬 आपकी राय में सरकारी कर्मचारियों से जुड़े ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच कितनी जरूरी है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर दें।



















