
सुशील शंकर विग एडिटर इन चीफ की रिपोर्ट जयपुर : राजापार्क के गोविंद मार्ग गुरुद्वारा चौराहे पर निरंतर होती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए राजा पार्क स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा द्वारा ट्रैफिक डीसीपी योगेश गोयल को गुरुद्वारे के बाहर स्पीड ब्रेकर बनवाने हेतु ज्ञापन पत्र दिया गया। राजा पार्क गुरुद्वारा के महासचिव रविन्द्रपाल सिंह नरूला और कैशियर वीरेंद्र नारंग ने बताया कि गोविंद मार्ग पर जयपुर का एक बड़ा गुरुद्वारा साहिब और दो स्कूल चौराहे के पास स्थित है और इनके मुख्य द्वार भी गोविंद मार्ग पर ही खुलते है । यहां दिनभर गुरुद्वारे की संगत और स्कूली बच्चों का आना-जाना लगा रहता है, जिस कारण अक्सर यहां दुर्घटनाएं होती रहती हैं जिसके कारण कई लोगों
की असमय मृत्यु हुई हैं और काफी लोग घायल भी हो चुके हैं। ज्ञापन पत्र मे गुरुद्वारा चौराहे के पास स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की गई । इस अवसर पर पंजाबी फोरम के अध्यक्ष अरविंद भूटानी भी मौजूद थे।



















