
रश्मी शर्मा ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
मध्य प्रदेश के मुरैना जिला अस्पताल में एक नर्स की दबंगई देखने को मिली है। मरीज के अटेंडर पर वह सिर्फ इस बात पर तमातमा उठी कि उसने पूछ लिया कि आपने अभी तक बोतल क्यों नहीं बदला है। इसी बात पर अस्पताल में तैनात नर्स बौखला गई। मरीजे के अटेंडर को उसने बोतल फेंककर मार दी है।
दरअसल, मुरैना जिला अस्पताल में मरीज के साथ आए अटेंडर वहां की व्यवस्था से परेशान था। वह बोतल बदलने की गुहार लगा रहा था। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी। इसके बाद अटेंडर मोबाइल से वीडियो बनाते हुए वहां पहुंचा। उसने पूछा कि मैडम जी बोतल क्यों नहीं बदल रही हैं। इसी बात को लेकर अस्पताल की स्टाफ नर्स तमतमा गई। वीडियो बंद करवाने के लिए उसने पहले कैमरे पर हाथ मारे। इसके बाद में अटेंडर को बोतल फेंककर मारी। साथ ही गाली गलौज भी करने लगी। इस दौरान दूसरी नर्स भी उसके पक्ष में आ गए। वहां मौजूद अन्य मरीज के परिजनों का कहना था कि इनका नर्स का व्यवहार गलत है।



















