
अतुल ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद राजनीतिक और सुरक्षा हलकों में हलचल तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मुख्यमंत्री के खिलाफ हिंसक और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो ‘The Daily Inquilab’ नामक फेसबुक पेज से प्रसारित हुआ, जिस पर बांग्लादेश का झंडा भी दिखाई दे रहा है। हालांकि वीडियो की सत्यता और लोकेशन की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां वीडियो की जांच कर रही हैं और मामले के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।



















