
सुशील शंकर विग एडिटर इन चीफ की रिपोर्ट नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित ‘विजय उत्सव’ में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ सम्मिलित होकर समर्पित कार्यकर्ताओं और जनता का अभिनंदन किया।
पाँचों राज्यों में मिला यह प्रचंड जनसमर्थन प्रधानमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व, सुशासन और विकास की राजनीति पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। यह जनादेश दर्शाता है कि देश की जनता ने स्थिरता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है।
यह विजय हर उस कार्यकर्ता के अथक परिश्रम का परिणाम है, जिसने दिन-रात एक कर संगठन को सशक्त बनाया। आइए, हम सब मिलकर प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ें।



















