
राहुल ब्यूरो चीग की रिपोर्ट “झुंझुनूं के बगड़ इलाके से एक ऐसी शादी की खबर सामने आई है, जिसने सबको चौंका भी दिया और खुश भी कर दिया… जहां सगाई के लिए पहुंचे मेहमान, शादी के गवाह बन गए!”
बगड़ के बास काली पहाड़ी गांव में 26 अप्रैल 2026 को एक साधारण सगाई समारोह रखा गया था…
लेकिन माहौल कुछ ऐसा बना कि वही सगाई सीधे शादी में बदल गई।
मानुता गांव से राहुल अपने परिवार के साथ पूजा से सगाई करने पहुंचे थे…
सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार चल रहा था… लेकिन दोनों परिवारों की सहमति और खुशी के बीच अचानक बड़ा फैसला लिया गया —
यहीं और अभी शादी होगी!
पूजा, जो पढ़ी-लिखी और समझदार युवती हैं, वहीं राहुल एक ट्रेवल्स बिज़नेस चलाते हैं…
दोनों परिवारों ने रिश्ते को सही मानते हुए बिना किसी देरी के सात फेरे करवा दिए।
इस पूरे फैसले में शिक्षाविद डॉ. सुभाष बोला की सलाह भी अहम रही…
और देखते ही देखते सगाई का मंच शादी के मंडप में बदल गया।
इस शादी की सबसे खास बात रही —
ना दहेज, ना दिखावा… सिर्फ सादगी और समझदारी।
“बास काली पहाड़ी की ये शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है



















