
सुशील एडिटर इन चीफ की कलम say
दिनांक 14-03-2026 को मेरे पेट और सीने में अचानक दर्द होने की वजह से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालघाट पर जाना हुआ.! इस दौरान डॉक्टर द्वारा पर्ची में एक्सरे के लिए लिखा गया.!
इस दौरान मुझे पता लगा की न्यू एक्सरे मशीन सेटअप पिछले 6 महीने से CMHO करौली जयंती लाल मीना की लापरवाही एवं तानाशाही के कारण स्टोर रूम के कबाड़ में धूल छा रही है, मैंने मौके से करौली कलेक्टर एवं CMHO से दूरभाष पर वार्ता कर कारण जानना चाहा लेकिन दोनों ही अधिकारियों द्वारा कोई भी संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं दिया गया फिर मैंने स्टोर रूम से फेसबुक पेज के माध्यम से लाइव द्वारा पूरे घटनाक्रम को बताया.!
क्यों की एक्सरे नहीं होने के कारण प्रतिदिन सैंकड़ो मरीज बाहर से मनमानी रेट पर एक्सरे करवा रहे थे.! मैंने चिकित्सा मंत्री एवं निदेशक महोदय दोनों से व्यक्तिगत मिलकर पूरे प्रकरण के बारे में अवगत कराया—-
निदेशक महोदय द्वारा तुरंत मामले को संज्ञान में लेकर सोमवार 16-03-2026 को CMHO करौली एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बालघाट प्रभारी सुगन लाल जी को जयपुर तलब कर अपना स्पष्टीकरण मांगा…
दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने के उपरांत उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित कर पूरे प्रकरण की जांच करवाई.! जाँच में CMHO करौली को दोषी पाए जाने पर #निलंबित कर दिया है।



















