April 20, 2026 2:24 am

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा लंबे समय से पार्टी की गतिविधियों से नदारद हैं. शराब घोटाले में जब अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी किया गया, तब भी राघव चड्ढा ने

सुशील एडिटर इन चीफ की कलम से रिपोर्ट आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा लंबे समय से पार्टी की गतिविधियों से नदारद हैं. शराब घोटाले में जब अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी किया गया, तब भी राघव चड्ढा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. ऐसे में अटकलें हैं कि राघव आम आदमी पार्टी का साथ छोड़, बीजेपी का दामन थामने वाले हैं. आप सांसद संजय सिंह ने इन अटकलों पर प्रतिक्रिया दी है.

 संजय सिंह ने माना कि राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं. उन्होंने बताया कि अगर राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ेंगे, तो सबसे पहले वो उनके खिलाफ नजर आएंगे. इस सवाल पर कि क्या राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी से अलग हो गए हैं? संजय सिंह ने कहा, ‘नहीं! गलत बात है. क्यों अलग हो गए हैं?’

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को डिस्चार्ज मिलने पर राघव चड्ढा की चुप्पी के सवाल पर भी संजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ‘इस सवाल का जवाब आप उनसे पूछें तो बेहतर रहेगा. संजय सिंह ने आगे कहा, ऐसा है कि राजनीति का दूसरा पक्ष ये भी है कि उतार-चढ़ाव आते हैं कई बार, तो आप इसका जवाब उन्हीं से पूछिए. वो ज्यादा अच्छे से जवाब दे पाएंगे.

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।