April 20, 2026 12:36 am

सिल्पा नाम की बेंगलुरु की एक महिला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. उन्होंने शहर के भारी ट्रैफिक से परेशान होकर एक अलग रास्ता चुना. उन्होंने तय किया कि वह ऑफिस से घर तक

 

स्लिपा ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट सिल्पा नाम की बेंगलुरु की एक महिला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. उन्होंने शहर के भारी ट्रैफिक से परेशान होकर एक अलग रास्ता चुना. उन्होंने तय किया कि वह ऑफिस से घर तक रोज पैदल जाएंगी.

करीब 2 हफ्तों तक उन्होंने यह रूटीन फॉलो किया और अपने इस एक्सपेरिमेंट का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

कितनी दूरी और कितना समय लगा?

सिल्पा के मुताबिक, उनके ऑफिस से घर की दूरी करीब 2.7 किलोमीटर है. गूगल मैप्स के अनुसार यह दूरी 38 मिनट में तय हो सकती है, लेकिन असल में उन्हें इससे थोड़ा ज्यादा समय लगा. फिर भी उन्होंने हर दिन इस दूरी को पैदल तय किया और इसे अपने डेली रूटीन का हिस्सा बना लिया. यह फैसला उन्होंने खास तौर पर ट्रैफिक से बचने के लिए लिया.

क्या फायदे मिले इस रूटीन से?

दो हफ्तों के बाद सिल्पा ने इसके कई फायदे बताए. उनका कहना है कि उनकी एनर्जी पहले से काफी बेहतर हो गई. साथ ही, उनका डेली स्टेप काउंट भी आसानी से पूरा होने लगा. यानी बिना अलग से जिम या वर्कआउट किए ही उनकी फिटनेस में सुधार दिखा. उन्होंने यह भी महसूस किया कि पैदल चलना मानसिक रूप से भी सुकून देने वाला अनुभव है. जहां फायदे थे, वहीं कुछ छोटे नुकसान भी सामने आए. सिल्पा ने बताया कि पैदल चलने के दौरान उन्हें प्यास ज्यादा लगती थी, जिसके चलते उन्होंने 2 हफ्तों में करीब 840 रुपये नारियल पानी पर खर्च कर दिए. यानी यह रूटीन हेल्दी तो है, लेकिन इसमें कुछ एक्स्ट्रा खर्च भी जुड़ सकता है.

Leave a Comment

जयपुर कोर्ट में पेशी के दौरान रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने जल जीवन मिशन घोटाले में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत का नाम लेते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी के 37 में से 33 मामले सुधांश पंत के कार्यकाल के हैं।

नगर परिषद में है, पोपा बाई का राज।* बाड़मेर आमजन,आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर से यह जानना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते है कि जिस भूमि पर आपने आवासीय भवन निर्माण स्वीकृति जारी की है,क्या यह भूमि आपके स्वामित्व की भी हैं या नहीं ?

राजस्थान के करौली जिले के नादौती से एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, उनके रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एक दिन में अस्पताल की नौकरी छोड़ने वाली वायरल महिला डॉक्टर को लेकर अब देशभर में सवाल उठ रहे हैं और जयपुर सहित कई शहरों में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह डॉक्टर कौन हैं। अपने उसूलों के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला लेने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां भंडारी हॉस्पिटल पर लगे आरोपों ने अब नया मोड़ ले लिया है। नपुंसकता के इलाज के नाम पर पहले से विवादों में घिरे इस अस्पताल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।